नींदडू़। अंथाई शेख के जंगल में गुलदार दिखाई देने से किसान एवं ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीण अमीर हसन, सुनील कुमार तथा गुफरान अहमद किसी कार्य से जंगल गए थे। अचानक उन्हें वहां गुलदार दिखाई दिया। जंगल में गुलदार देखकर वे घबरा गए तथा तेजी से गांव की ओर भागे। किसानों की मानें तो गुलदार गांव के नजदीक तक उनके पीछे आया। उधर, गांव के गोपाल प्रजापति की घोड़ी अपने बच्चे के साथ आबादी के करीब घास चर रही थी। गुलदार ने बच्चे पर हमला करके उसे जख्मी कर दिया। वन क्षेत्र अधिकारी एके श्रीवास्तव का कहना है कि वन कर्मचारियों को भेजकर वास्तविकता का पता लगाएंगे।