नजीबाबाद। किसान मजदूर सभा ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर किसान और मजदूरों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। गांव चंदनवाला में किसान मजदूर सभा की बैठक में जिलाध्यक्ष शमशाद हुसैन ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर किसानों और मजदूरों की कर्जमाफी के नाम पर धोखा करने, महंगाई, भष्ट्राचार और बेरोजगारी रोकने में विफल होने का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष ने गांव चंदनवाला के एक दंपति द्वारा पुलिस से हमसाज होकर ग्रामीणों को ब्लैकमेल करने तथा उन पर झूठे मामले दर्ज कराने का मामला धामपुर में होने वाले प्रदर्शन में उठाने की घोषणा की। जिलाध्यक्ष ने केंद्र सरकार की वृद्घावस्था, खाद्य सुरक्षा योजना सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्रों को न मिलने पर चिंता व्यक्त की।
मो. तकी की अध्यक्षता और शफीउल्ला के संचालन में आयोजित बैठक में शील कुमारी, डॉ. निसार, डॉ. कुदरतउल्ला, मो. आबिद, महेंद्र सिंह, अंकुल कुमार, मुन्ने, पप्पू, नीशू कुमार, सुरेश कुमार, अनवार, अब्दुल करीम, अलीहसन, सुक्खन सिंह, मनोज कुमार मौजूद रहे।