फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन मास्टरों ने की 24 घंटे की भूख हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेशन मास्टरों ने की एक दिन की भूख हड़ताल
विज्ञापन

बिजनौर। ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय आह्वान पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर स्टेशन मास्टरों ने ड्यूटी पर रहते हुए भूख हड़ताल की। बिजनौर ब्रांच के बसी किरतपुर, हल्दौर, चांदपुर आदि स्टेशनों के स्टेशन मास्टर एक दिवसीय भूख हड़ताल में शामिल रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार रात 12 बजे से एसोसिएशन से जुड़े स्टेशन मास्टर अपनी-अपनी ड्यूटी पर तैनात रहते हुए भूख हड़ताल की। एसोसिएशन की ओर से प्रधानमंत्री को भेजे प्रार्थनापत्र में स्टेशन मास्टरों ने कहा है कि वे अपनी ड्यूटी का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए भारत सरकार की सेवा करते हैं। स्वच्छ भारत मिशन मिशन को बढ़ावा देने के लिए भी वे प्रयासरत रहते हैं। इसके बावजूद सरकार उनकी ओर कोई खास ध्यान नहीं दे रही है। स्टेशन मास्टरों ने शीघ्र ही भारत सरकार से 5400 ग्रेड पे दिलाने, सुरक्षा भत्ता देने, स्टेशन डायरेक्टरों के पदों पर केवल स्टेशन मास्टरों को पदोन्नत करने, 12 घंटे के रोस्टर को समाप्त कर आठ घंटे करने, अधिक कार्य वाले स्टेशनों पर स्टेशन मास्टर के साथ सहायक स्टेशन मास्टर को नियुक्त करने आदि की मांगे की गई। स्टेशन मास्टरों ने उनकी मांगों पर पुनर्विचार करते हुए शीघ्र ही पूरा करने की मांग की है। बिजनौर स्टेशन मास्टर अरविंद कुमार, बसी किरतपुर के चंद्रशेखर शर्मा, हल्दौर के गौरव शर्मा, चांदपुर के मुजफ्फर हुसैन, भरत शर्मा, रविंद्र कुमार आदि ने बताया कि मुरादाबाद मंडल के सभी स्टेशन मास्टर शुक्रवार की रात 12 बजे से शनिवार की रात 12 बजे तक 24 घंटे की भूख हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें