फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...प्रेम से जपोगे तो मिटेंगे सारे गम

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। भगवान आशुुतोष का जलाभिषेक करने के लिए पैदल और बाइकर्स शिवभक्तों की डाक कांवड़ के जत्थे आकर्षण का केंद्र रहे। स्वयंभू मोटा महादेव सिद्घ पीठ मंदिर में पहले जलाभिषेक के बाद शिवभक्त बाबा भैरो नाथ के दर्शन कर रहे हैं। मान्यता है कि हरिद्वार से नजीबाबाद पहुंचने वाले शिवभक्त कांवड़िये भगवान शिव का पहला जलाभिषेक कर बाबा भैरो नाथ मंदिर दर्शन कर पुजारी द्वारा बाबा भैरो नाथ का सोटा लगते ही मंजिल की थकान दूर को जाती है। शिवभक्त कांवड़ियेए नई ऊर्जा और जोश के साथ अपने गंतव्य को रवाना होते हैं। बम भोले बम भोले बम बम बम, प्रेम से जपोगे तो मिटेंगे सारे गम...., हर-हर महादेव जैसे भगवान शिव के जयकारों के साथ शिवभक्त मंजिल की और बढ़ रहे हैं। उधर, भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए नगर और ग्रामीण अंचलों के शिवालयों को विशेष रूप से सजाया गया है। नीलकंठ महादेव शिव मंदिर रमेश नगर, राधा-मंडल शिवमंदिर दीवान परमानंद, मुक्टेश्वर महादेव मंदिर, गीता मंदिर, शिव वाटिका रेलवे स्टेशन, टीला क्षेत्र स्थित शिवमंदिर, शीतला माता शिवमंदिर संतोमालन, शिवमंदिर रम्पुरा, शिवमंदिर श्यामली सहित ग्रामीण अंचलों के शिव मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें