हसनपुर। पत्थर वाली मस्जिद हसनपुर में हज कमेटी की ओर से हजयात्रियों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें हज के अरकान बताए गए। हजयात्रियों को जानकारी के साथ नसीहत भी दी गई।
मुफ्ती जुल्फिकार अहमद ने हज के बारे में विस्तार से जानकारी दी और नसीहत फरमाई। हज कमेटी से आए हाजी असलम ने हज के दौरान विभिन्न अरकान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने हराम बांधना, नियत करना किन-किन स्थानों की जियारत करना ज्यादा सवाब देता है, इसके बारे में विस्तार से बताया। हाजी मो. वसीम ने भी हज यात्रियों को हज के बारे में जानकारी दी। मुफ्ती खुर्शीद अनवर ने अमन ओ अमान के साथ हज यात्रा संपन्न होने की दुआ कराई। इस दौरान हजयात्रियों को हज गाइड तक्सीम की गई। इस मौके पर शहर के मुफ्ती मो.अहमद, हाफिज मशकूर अहमद, तारिक मोहम्मद खां, मुजाहिद चौधरी, डॉ.कमालुद्दीन, नजम खान, मो. यूनुस, डॉ. इसरार खां, मुजाहिद खां, कमालुद्दीन, शकील अहमद, यामीन आदि मौजूद रहे।