फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रक्ता ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बिजनौर निवासी विनीत शर्मा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता व अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। भ्रष्टाचार को खत्म करने के नाम पर सत्ता में आई आम आदमी पार्टी को भाजपा विरोधी राजनीति के लिए सभी भ्रष्टाचारी दलों से गठबंधन करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

प्रदेश प्रभारी संजय सिंह को भेजे पत्र में विनीत शर्मा ने कहा कि वे अन्ना के आंदोलन से आम आदमी पार्टी में आए थे। लेकिन भ्रष्टाचार को खत्म करने, स्वराज व जन लोकपाल लाने की पार्टी की लड़ाई अब केवल भारतीय जनता पार्टी के ही खिलाफ ही रह गई है। सब कुछ पहले से योजना बनाकर कार्यकर्ताओं को इस्तेमाल किया गया। दो गुप्ता बंधुओं को राज्यसभा भेजने के लिए पार्टी की साथ परछाई की तरह रहे कुमार विश्वास, आशुतोष, दिलीप पांडे, राघव चड्ढ़ा सहित लाखों कार्यकर्ताओं को नजर अंदाज कर दिया गया। अरविंद केजरीवाल को जब तीन राज्यसभा सांसद चुनने थे तो सबसे पहले इसका प्रस्ताव अन्ना हजारे के समक्ष क्यों नहीं रखा। उन्होंने कहा कि पार्टी का यह रास्ता नहीं था, इसलिए वे पार्टी की प्राथमिक सदस्यता व पद से इस्तीफा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें