बिजनौर। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी अशोक कटारिया ने कहा कि जिला सहकारी बैंक के चुनाव के दौरान भाजपा में कोई खेमेबंदी नहीं थी। संचालक चुने जाने तक प्रयास करना सब का हक था। मगर, सभापति के निर्वाचन में पार्टी के घोषित प्रत्याशी दिनेश सिंह के सामने किसी का पर्चा दाखिल नहीं होना इस बात का सबूत है कि जिले में पार्टी एकजुट थी और आगे भी रहेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी चुनाव में पार्टी के किसी भी घोषित प्रत्याशी के पीछे पार्टी हमेशा खड़ी है और रहेगी। वह खुद भी बैंक के चुनाव में पार्टी के घोषित प्रत्याशी दिनेश सिंह के साथ खड़े थे और आगे भी ऐसे प्रत्याशी के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने जिला सहकारी बैक में चुने गए प्रतिनिधियों के अलावा पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं से नूरपुर में भाजपा प्रत्याशी अवनी सिंह के चुनाव में जी जान से जुटने को कहा है।