फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्मल गंगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्मल गंगा अभियान में लगेगी गांवों की युवा शक्ति
विज्ञापन

बिजनौर। गंगा के तट पर बसे गांवों में गंगा को निर्मल बनाने की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर दी जाएगी। गंगा किनारे बसें 21 गांवों में युवा दल का गठन किया जाएगा। ये दल गांव वालों को गंगा में गंदगी डालने से होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को बताकर गंगा को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाएंगे।
जिले में भी गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। गंगा में किनारे बसें 21 गांवों में वन विभाग किसानों के खेतों पर 60 हजार औषधीय गुणों वाले पौधे लगवाएगा। नेहरू युवा कल्याण विभाग द्वारा गांवों में गंगा को साफ रखने के लिए युवा दलों का गठन किया जाएगा। युवा दल को गंगा को साफ रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा। ये युवा दल गांव वालों को गंगा में कूड़ा डाले व गंगा किनारे खुले में शौच करने से रोकेंगे। घर घर जाकर बताएंगे कि मां गंगा को निर्मल रखने के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी को समझना होगा। युवा दल में युवक-युवतियों दोनों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये गांव हुए शामिल
गंगा किनारे दारानगर, जहानाबाद, निजामतपुरा, सलेमपुर मथना, रसूलपुर पितनका, बादशाहपुर, दयालवाला, जहानाबाद, खलीलुल्लापुर, खेड़की हेमराज, कुंदनपुर, मोहिउदीनपुर, रफीउल्लानगर उर्फ रावली, सैफपुर खादर, तैय्यबपुर काजी, टीप, कवर चतर भोजपुर, बसंतपुर, दतितयाना, सुजातपुर खादर व तैय्यबपुर गौरवा गांव बसे हुए हैं। नेहरू युवा कल्याण जिला समन्वयक संजीव कुमार के अनुसार गंगा किनारे बसें 21 गांवों को चिह्नित किया गया है। यहां पर जल्दी ही युवा दलों का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें