फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल , इंटर परीक्षा के परिणाम मे चार दिन शेष, विद्यार्थियो मे बेचैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईस्कूल परीक्षा के परिणाम में चार दिन शेष, विद्यार्थियों में बेचैनी
विज्ञापन

कालागढ़।
यूपी बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट में अभी चार दिन शेष है। रिजल्ट को लेकर विद्यार्थियों में काफी बेचैनी भरा माहौल है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटर परीक्षा का रिजल्ट 29 अप्रैल को आना प्रस्तावित है। छात्रा रजदीप कौर, सीमा, अजीत सिंह, राजीव कुमार, आकाश आदि का कहना है कि इस बार परीक्षा में काफी सख्ती रही है। वही कैमरों को लेकर भी बच्चे सहज नहीं रहे है। हालांकि नकल तो पहले भी नहीं हो रही थी। पर इस बार मनोवैज्ञानिक दबाव अधिक रहा। जिसके कारण परीक्षा में मन एकाग्र नही हो पाया। हाईस्कूल में विज्ञान की परीक्षा दोबारा हुई। जिससे सारा मामला गड़बड़ा गया। अब तो बस रिजल्ट का ही इंतजार है। हालांकि नवीन सत्र के लिए निजी स्कूल कॉलेजों में कक्षा 11 में पढ़ाई शुरू कर दी गई है। पर रिजल्ट को लेकर काफी बेचैनी होना स्वा भाविक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें