फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने कतरे पांच थानाप्रभारियों की पर, दो के कार्यक्षेत्र बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच थानेदार लाइनहाजिर, दो के कार्यक्षेत्र बदले
विज्ञापन

बिजनौर। एसपी प्रभाकर चौधरी ने महकमे के काम में खरे नहीं उतर रहे पांच थाना प्रभारियों को लाइनहाजिर कर दिया है। उनकी जगह नए चेहरों की तैनाती की गई है, जबकि दो एसओ के कार्य क्षेत्र बदल दिए हैं।
एसपी ने बढ़ापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा, नगीना के प्रभारी निरीक्षक संजय प्रताप सिंह, किरतपुर के प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार, हल्दौर के प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार गौड़, मंडावली के थानाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह को लाइनहाजिर कर दिया है। बढ़ापुर के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा इलाके में लकड़ी का अवैध कारोबार कराने के साथ पैसा लेने, किरतपुर के मुकेश कुमार, हल्दौर के शिवकुमार गौड़ पैसा लेकर लोगों के काम करने, नगीना के संजय प्रताप सिंह पर दुल्हैंडी पर हुए विवाद और मंडावली के थानाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह खनन के वाहनों की अवैध लोडिंग के आरोप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी को इन मामलों में खूब इनकी शिकायत मिल रही थी। स्योहारा के एसओ से इंस्पेक्टर बने धर्मपाल सिंह को बढ़ापुर थाने का प्रभारी निरीक्षक, एसपी के पीआरओ सतेंद्र कुमार सिंह को नगीना कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक, एसपी के वाचक बृजेश कुमार सिंह को किरतपुर थाने का प्रभारी, निरीक्षक शेरकोट से इंस्पेक्टर बने एसओ शिशुपाल शर्मा को हल्दौर थाने का प्रभारी निरीक्षक, बिजनौर की आबकारी पुलिस चौकी के प्रभारी राजीव त्यागी को एसओ मंडावली, एसपी के पीआरओ शरद पंवार को एसओ स्योहारा नजीबाबाद की जाप्तागंज चौकी के प्रभारी अरिहंत कुमार सिद्धार्थ को एसओ शेरकोट बनाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें