फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंत पंचमी का विद्यार्थियों के लिए विशेष महत्व:पंडित ललित शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। धार्मिक संस्थान विष्णुलोक पर आयोजित गोष्ठी में ज्योतिषविद पंडित ललित शर्मा ने कहा कि वसंत पंचमी का विद्यार्थियों के लिए विशेष महत्व है। 22 जनवरी को वसंत पंचमी पर सुबह सात बजकर 17 मिनट से दोपहर 12 बजकर 32 मिनट पर पूजा का शुभ मुहूर्त है। मां सरस्वती विद्या, बुद्धि, ज्ञान तथा वाणी की अधिष्ठात्री देवी हैं तथा शास्त्र ज्ञान देने वाली हैं। महर्षि वाल्मीकि, महर्षि व्यास, महर्षि वशिष्ठ, विश्वामित्र आदि मां सरस्वती की साधना करके ही पूजनीय व विशेष श्रद्धा के पात्र बन गए हैं। वसंत पंचमी पर पंचमेवा, पंचामृत का भोग लगाकर मां सरस्वती का आह्वान करना चाहिए। सरस्वती मां का चित्र अध्यन कक्ष या पढ़ने की मेज पर स्थापित करना चाहिए। घर में जूते पहनकर व बिस्तर पर बैठकर पढ़ाई नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें