फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शिक्षकों की बैठक में लिया फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शिक्षकों की बैठक में लिया फैसला
विज्ञापन

नजीबाबाद । ब्लॉक के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शिक्षकों ने अवशेष वेतन का भुगतान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। शिक्षकों का आरोप है कि बजट होने के बावजूद लेखाधिकारी की हठधर्मिता से शिक्षकों को अवशेष वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन

ब्लॉक संसाधन केंद्र पर प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शिक्षकों की बैठक हुई। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रभारी मोबीन हसन, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अमित त्यागी का आरोप था कि शिक्षकों के वेतन की ग्रांट होने के बावजूद बीएसए कार्यालय के वित्तीय एवं लेखाधिकारी द्वारा शिक्षकों का अवशेष वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष इंद्रद्युम्मन शर्मा, अजयपाल ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से अवशेष वेतन भुगतान संबंधी बिल काफी समय पहले वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय को भेजे जा चुके हैं। लेखाधिकारी अकारण अवशेष वेतन भुगतान लंबित कर शिक्षकों का मानसिक और आर्थिक शोषण कर रहे हैं। शिक्षकों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि एक सप्ताह के भीतर अवशेेष वेतन का भुगतान नहीं किया जाता, तो शिक्षक विरोध आंदोलन पर विवश होंगे। इंद्रद्युम्मन शर्मा की अध्यक्षता और अभयराम के संचालन में आयोजित बैठक में शिक्षक नेता रामनाथ सिंह, मुकेश शर्मा, मुदस्सिर नजर, शुएब अंसारी, शिवराज सिंह, अश्वनी कुमार, मंजुल शर्मा, नौबहार सिंह सहित अनेक शिक्षक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें