फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री शक्ति पीठ ने नशा मुक्ति के लिए कसी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
गायत्री शक्ति पीठ ने नशा मुक्ति के लिए कमर कसी
विज्ञापन

बिजनौर। गायत्री शक्ति पीठ की गोष्ठी में नशे को जीवन के लिए घातक बताया गया। गोष्ठी में 24, 25 फरवरी को प्रस्तावित नशा उन्मूलन रैली एवं विराट व्यसन मुक्ति संकल्प समारोह की रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को गायत्री शक्ति पीठ की गोष्ठी शक्ति नगर में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य वक्ता अमरीश राठी ने कहा कि नशे से जीवन में कोई लाभ नहीं है। सभी लोगों को नशे के सेवन का विरोध करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार की ओर से नशा उन्मूलन रैली का आयोजन किया जाना है। उन्होंने बताया कि 24, 25 फरवरी को लखनऊ के रमाबाई मैदान में रैली का आयोजन होना प्रस्तावित है। उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं से इसकी तैयारी में अभी से जुट जाने का आह्वान किया। बताया कि पहले दिन विचार मंच पर देश के कोने कोने से आने वाले विषय विशेषज्ञों के विचार होंगे तथा सांस्कृतिक उत्थान के लिए नशा मुक्त समाज की स्थापना करने पर जोर दिया जाएगा। जबकि 25 फरवरी को नशा उन्मूलन रैली निकाली जाएगी। इस दौरान हुकुम सिंह चौहान, डॉ. राधेध्याम शर्मा, प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, सुधा राठी, बिजेंद्र राठी, बीना राठी, सुदेश रानी, अनुज गोयल, रघुवीर सिंह आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें