बिजनौर । जिले की दो शुगर मिल ने नवंबर में सर्वाधिक रिकवरी होने का देश में रिकार्ड बनाया है। धामपुर शुगर मिल रिकवरी में सबसे आगे है। शुगर मिलों ने बुधवार को 109 करोड़ गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया। अब तक शुगर मिल चालू पेराई सीजन में 150 करोड़ का गन्ना मूल्य का भुगतान कर चुकी है।
डीसीओ ओ पी सिंह के अनुसार नवंबर में धामपुर और बुंदकी शुगर मिल की रिकवरी 11 प्रतिशत रही। रिकवरी अब तक देश की सबसे अधिक रिकवरी है। बुधवार को धामपुर शुगर मिल ने 34 करोड़, स्योहारा ने 24 करोड़, बिलाई ने 17 करोड़, बुंदकी ने 13 करोड़, बहादरपुर में 13 करोड़ और बरकातपुर ने आठ करोड़ गन्ना मूल्य का भुगतान चालू पेराई सत्र का किया है। अब तक जिले की मिलों 150 करोड़ का गन्ना भुगतान कर प्रदेश में सबसे आगे चल रही है। बहादरपुर शुगर मिल की रिकवरी 10.44 प्रतिशत, स्योहारा की 10.4 और बिलाई की 10.35 है। डीएम के आदेशों के अनुपालन में सभी शुगर मिलों को निर्धारित 14 दिन में गन्ना मूल्य का भुगतान करने का निर्देश दे दिया है।