नांगलसोती/नजीबाबाद। नांगलसोती के अभिपुरा से चार दिन से लापता वृद्ध नरेंद्र सिंह का शव गन्ने के खेत से मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव के पास से विषैले पदार्थ की शीशी मिलने से वृद्ध द्वारा आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।
गांव अभिपुरा निवासी 65 वर्षीय अविवाहित नरेंद्र सिंह चार दिन से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता था। गांव से कुछ फासले पर घास लेने गईं महिलाओं को जीतपुर निवासी धर्मपाल सिंह के खेत में शव पड़ा दिखाई दिया। महिलाओं ने शव के होने की सूचना गांव वालों को दी। प्रात: खेत में शव पड़े होने की सूचना पर नांगल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव के पास से आधार कार्ड, विषैले पदार्थ की शीशी और पानी की बोतल बरामद की। मृतक नरेंद्र सिंह के भतीजे कामेंद्र सिंह एवं परिजनों ने शव की पहचान अभिपुरा निवासी नरेंद्र सिंह के रूप में की। कामेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि अविवाहित चाचा नरेंद्र काफी समय से बीमारी के कारण तनाव में था। परिजनों ने कार्रवाई न करने की पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने पंचनामे के बाद वृद्ध का शव पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।