फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमओआईसी भी करेंगे झोलाझाप चिकित्सकों के यहां छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में अब डीएम के निर्देश के बाद क्षेत्रिय एसीएमओ व एमओआईसी (मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज) भी झोलाछाप चिकित्सकों के यहां पर छापेमारी करेंगे। अभी तक सिर्फ क्वैक्स नोडल अधिकारी ही झोलाछाप चिकित्सकों के यहां जांच करते थे।
विज्ञापन

जिले मुख्यालय पर 28 अक्तूबर को डीएम जगतराज ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में डीएम ने प्रभारी चिकित्साधिकारियों व क्षेत्रिय एसीएमओ को झोलाछाप चिकित्सकों की सूची तैयार करने के साथ-साथ उनके यहां छापेमारी के निर्देश दिए हैं। डीएम का कहना है कि झोलाछाप चिकित्सकों का इलाज कई बार मरीज की मौत हो कारण बना जाता है। झोलाछाप चिकित्सकों पर शिकंजा कसना जरूरी है। अभी तक सिर्फ क्वैक्स के नोडल अधिकारी ही झोलाछाप चिकित्सकों की जांच करते थे, डीएम ने साथ ही स्वास्थ्य कर्मचारियों को अपने कार्यों में सुधार लाने के निर्देश भी दिए हैं। सीएमओ डा.राकेश मित्तल ने बताया कि डीएम ने डीएचएस (डिस्ट्री हेल्थ सोसाइटी) की बैठक में एमओआईसी व क्षेत्रीय एसीएमओ को भी झोलाछाप चिकित्सकों की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें