चांदपुर । नगरपालिका परिषद के चुनाव के लिए प्रशासन ने अपनी तैयारी कर ली है। चुनाव के लिए आरओ नियुक्त किए गए हैं। एसडीएम वीके सिंह ने बताया कि रविवार से शुरू होने वाले नामांकन के लिए चांदपुर व नूरपुर नगरपालिका के लिए पांच-पांच आरओ नियुक्त किए गए। नामांकन के लिए चांदपुर व नूरपुर नगरपालिका परिषद के लिए तहसील में व्यवस्था की गई है।
सहसपुर से हुमा खान आप प्रत्याशी
बिजनौर, 28 अक्तूबर
आम आदमी पार्टी ने सहसपुर नगर पंचायत से हुमा खान पत्नी कुंवर सैदुल्ला खान को प्रत्याशी घोषित किया है। कुंवर सैदुल्ला खान 2012 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चेयरमैन पद का चुनाव लड़े थे। वे केवल 173 वोटों से चुनावी मुकाबला हार गए थे। सीट महिला आरक्षित होने पर उन्होंने अपनी पत्नी हुमा खान को चुनावी मैदान में उतारा है। आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रवक्ता विनीत शर्मा ने हुमा खान को प्रत्याशी बनाए जाने की पुष्टि की है।