फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ किया बरूकी को दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर/बरूकी । प्रशिक्षु डीएम इंद्रजीत सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ गांव बरूकी की दौरा किया। उन्होंने बुखार से होने वाली मौत का कारण जाना। गांव में गंदगी के ढेर और नालियों कूड़े से भरी मिली। उन्होंने ग्राम प्रधान को गांव में साफ-सफाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कोतवाली शहर के गांव बरूकी में बुखार महामारी की तरह फैल रहा है। प्रशासन की ओर से प्रशिक्षु डीएम इंद्रजीत सिंह और स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएमओ डा. राकेश मित्तल और डीएमओ ब्रजभूषण ने गांव को दौरा किया। उन्होंने निरीक्षण में पाया कि गांव में बुरी तरह गंदगी पसरी है। गांव में नौ सफाई कर्मी होने के बाद भी सफाई नही होने पर संयुक्त डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने वहां मौजूद प्रधान को गांव में सफाई के निर्देश दिए। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव में दो अलग-अगल स्थान पर स्वास्थ्य कैंप भी लगाए गए । दोनों कैंप में करीब 70 व्यक्तियों का परीक्षण किया। कैंप में दस मरीजों के रक्त का नमूना लेकर जिला अस्पताल में जांच के लिए भेजा। डीएमओ ब्रजभूषण ने बताया कि कैंप में अधिकतर मरीज वायरल के आ रहे है। उन्होंने बताया कि गांव में एक सप्ताह तक दिन में कीटनाशक और शाम को फॉगिंग कराई जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें