बिजनौर। जिला क्षत्रिय राजपूत सभा ने भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान और उसके भाई के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे को वापस कराने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम को सौंपे पत्र में कहा गया है कि अगर दर्ज मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो जिला क्षत्रिय राजपूत सभा आंदोलन करेगी। इस दौरान जिला क्षत्रिय राजपूत सभा के अध्यक्ष डॉ. धर्मवीर सिंह, डॉ. महेंद्र सिंह राजपूत, संजीव चौहान, जयप्रकाश राजपूत, जयराम सिंह, राजेंद्र सिंह, सुशील चौहान आदि मौजूद रहे।