बिजनौर। चकबंदी विभाग द्वारा चकरोड के लिए छोड़ी गई जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण किया जा रहा है। मोहल्ला काजीपाड़ा के नागरिकों ने तहसील दिवस में डीएम जगतराज से शिकायत कर चकरोड को कब्जामुक्त कराने की मांग की है।
डीएम से बताया गया कि मोजा काजी फरीदपुर में एशियन हॉस्पिटल के सामने चकबंदी विभाग द्वारा चकरोड के लिए जमीन छोड़ी गई थी। इस जमीन को एक व्यक्ति ने प्लॉट दर्शाकर बेच दिया। अब इस जमीन पर अवैध निर्माण कराया जा रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी अवैध कब्जे के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। प्रशासनिक अधिकारी अवैध कब्जे के खिलाफ आंखें मूंदें हैं। मोहल्लेवालों ने अवैध कब्जे व निर्माण को हटवाने की मांग की है। इस दौरान नावेद अहमद, सुधीर कुमार, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।