फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गंभीर घटनाओं से क्षेत्रवासियों में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
ढांग में दबी महिला, किशोरी गंगा में बही
विज्ञापन

बिजनौर।
गंगा के कटान करने के चलते मिट्टी की ढांग ढहने से चारा काट रही एक महिला दब गई। समय रहते लोगों के पहुंच जाने से उसकी जान बच गई। उधर, सहेलियों के साथ गई एक किशोरी गंगा के बहाव में बह गई। 24 घंटे बाद भी उसका सुराग नहीं लग सका है।
नांगल क्षेत्र के गांव गौसपुर में गंगा किनारे स्थित सुरेश के खेत में सोमवार को कुछ लोग चारा काट रहे थे। खेत के एक छोर से अचानक मिट्टी की ढांग टूटकर करीब 20 फिट नीचे जा गिरी। ढांग पर चारा काट रही 50 वर्षीय सुमन देवी मिट्टी में दब गई। चारा काट रही शीशकली, मीना व सुनील ने यह देखकर शोर मचाया। इस पर मजदूर और कई ग्रामीण पहुंच गए और सुमन को बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ग्राम पंचायत सुंगरपुर बेहड़ा के गांव लालपुर सोजीमल निवासी नसीम की 16 वर्षीय पुत्र अंजुम गंगा के तेज बहाव में बह गई। बताया जाता है कि रविवार शाम अंजुम सहेलियों के साथ गंगा किनारे गई थी। सहेलियों ने गांव में पहुंचकर शोर मचाया तो हादसे का पता चला। परिजनों और क्षेत्रीय ग्रामीणों के काफी तलाश करने के बाद भी सोमवार शाम तक भी अंजुम का कुछ पता नहीं चला। ग्राम प्रधान राजपाल सिंह ने घटना की पुष्टि की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें