इनवर्टर ठीक करते युवक को लगा करंट, मौत
राजा का ताजपुर (बिजनौर)। ग्राम रवाना शिकारपुर निवासी युवक की घर पर इनवर्टर ठीक करते समय बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। बृहस्पतिवार दोपहर बिजली आने पर ग्राम रवाना शिकारपुर निवासी राजकुमार (30) अपने घर पर इनवर्टर को ठीक कर रहा था। अचानक बिजली का तार उसके हाथ से लग गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राजकुमार दिव्यांग था और उसकी शादी नहीं हुई थी।