फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी के बाद सोना खरीदना होगा महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसटी के बाद सोना खरीदना होगा महंगा
विज्ञापन

बिजनौर।
जीएसटी लागू होने के बाद सोना खरीदना महंगा हो जाएगा। सोने पर टैक्स एक प्रतिशत से बढ़ाकर तीन प्रतिशत किया जा रहा है। इसका भार उपभोक्ताओं पर ही पड़ेगा।
साने के आभूषणों का भारतीय समाज में विशेष महत्व है। शादी-ब्याह तो बिना सोने के आभूषणों के अधूरे ही माने जाते हैं। इसके अलावा निवेश के लिए भी सोना खरीदने का चलन है। जिले में हर साल अरबों रुपये के जेवर की बिक्री होती है। सोने पर अब तक एक प्रतिशत टैक्स था। जीएसटी में सोने पर टैक्स की दर तीन प्रतिशत कर दी गई है। यानी एक जुलाई से सोना खरीदने पर तीन प्रतिशत टैक्स देना होगा। इस टैक्स का भार उपभोक्ताओं पर ही पड़ेगा। उपभोक्ता एक लाख रुपये के गहने खरीदेंगे तो उन पर तीन हजार रुपये का टैक्स देना होगा। वाणिज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 2 जीएस बौनाल के अनुसार, जीएसटी लागू होने पर शासन द्वारा निर्धारित टैक्स के आधार पर ही सामान बिकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें