से बच्चा घायल
बिजनौर। घर के बाहर खेलते समय बाइक की चपेट में आकर एक पांच वर्षीय बच्चा गंभीर घायल हो गया। परिजनों ने उपचार के लिए बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बच्चे को मेरठ रेफर कर दिया।
कोतवाली शहर के गांव मंडावली सैदू निवासी मोहम्मद इमरान का पुत्र अशद घर के बाहर खेल रहा था। खेलते समय अशद बाइक की चपेट में आ गया। हादसे में अशद के सिर में गहरी चोट लग गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत में अशद को मेरठ रेफर कर दिया।