कालागढ़। पहाड़ों पर हो रही वर्षा के चलते रामगंगा बांध के जलाशय का जलस्तर 361 मीटर पार होने पर बांध से 10 हजार क्यूसेक पानी की निकासी फिर से शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
बांध के अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार झा के अनुसार 17 सितंबर को सुबह आठ बजे रामगंगा बांध के जलाशय का जलस्तर 361.330 मीटर हो गया, जिसके चलते सुबह 10 बजे से बांध से 10 हजार क्यूसेक पानी की निकासी शुरू कर दी गई। वहीं 3655 क्यूसेक विद्युत गृह व 6345 क्यूसेक्स स्पिलवे से पानी नदी में छोड़ा गया है। रामगंगा बांध पर सुबह आठ बजे तक 35.6 व कालागढ़ में 16 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण नदी में 19 हजार क्यूसेक से अधिक जल आ रहा है। इसके अलावा फीका दोआब में सिंचाई के लिए मुरादाबाद व धामपुर के अधिकारियों ने 225 क्यूसेक पानी की मांग की है। बांध से छोड़ा पानी अफजलगढ़ बैराज से होकर हरेवली और भूतपुरी के लिए चल रहा है।