फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत सरोवर योजना में 100 तालाबों का होगा सुंदरीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृत सरोवर योजना में 100 तालाबों का होगा सुंदरीकरण
विज्ञापन

धामपुर। अल्हैपुर विकास क्षेत्र की सभी 97 ग्राम सभाओं में 100 तालाबों का अमृत सरोवर योजना के तहत करोड़ों रुपये की लागत से सुंदरीकरण होगा। इनमें से तीन तालाबों का सुंदरीकरण क्षेत्र पंचायत की ओर से होगा। पंचायतों की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है।
ब्लाक प्रमुख क्षमा हेेमलता चौहान का कहना है कि इन तालाबों के सुंदरीकरण होने ग्राम सभाओं में रहने वालों को लाभ होगा। तालाबों के बाहर चारों ओर किनारों पर ग्रामीणों के सैर सपाटा करने के लिए आधुनिक झोपड़ियां बनेंगी और बैठने के बेंच लगाई जाएंगी। घूमने के लिए बनेगी पगडंडियां बनेंगी। फुलवारियां लगाई जाएंगी, प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होेंपे बताया कि क्षेत्र पंचायत की ओर से गांव पुराना धामपुर में स्थित करीब तीन बीघा क्षेत्रफल के तालाब को चिह्नित कर लिया है। जल्द ही यहां पर कार्य शुरू हो जाएगा। जबकि अन्य दो पंचायतों में तालाबों को चिह्नित करने को सर्वे कराया जा रहा है। प्रति तालाब करीब 50 लाख की लागत आएगी। ब्लाक प्रमुुख का कहना है कि सभी ग्राम सभाओं के प्रधानों को अपनी अपनी पंचायतों में सुंदरीकरण के लिए तालाबों को चिह्नित कर प्रस्ताव ब्लाक में जमा करने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें