फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: क्षय रोगियों को खोजने के लिए जारी रहेगा 100 डे रीडिंग अभियान

Mon, 11 Aug 2025 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। टीबी रोग को जड़ से खत्म करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार की ओर से 100 डे रीडिंग अभियान चलाया गया। अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षय रोगियों को खोजा। अब सफलता को देखते हुए अभियान को आगे भी जारी रहने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

जिले में वर्तमान में करीब छह हजार क्षय रोगियों का इलाज चल रहा है। जिले में दिसंबर माह में 100 डे रीडिंग अभियान शुरू हुआ था। जो, मार्च में खत्म होना था। अभियान के तहत टीम ने मलिन बस्तियों, घनी आबादी वाले क्षेत्र सहित अन्य जगह संदिग्ध मरीजों को खोजा गया।
जांच के बाद टीबी की पुष्टि होने पर उनका इलाज शुरू किया। अब शासन की ओर से अभियान को जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान की तर्ज पर ही मरीजों को खोजकर उनकी जांच कराने और इलाज शुरू कराने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए गए हैं। जिसके चलते अभी भी 100 डे रीडिंग अभियान जारी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मी टीबी रोगियों को खोजकर उनका इलाज शुरू करा रहे हैं। साथ ही टीबी के लक्षणों के बारे में बताया जा रहा है।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनिल सिंह का कहना है कि समय से इलाज शुरू होने पर टीबी से बचाव संभव हैं। अभियान में मरीजों को खोजकर इलाज शुरू किया गया। अभी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें