बिजनौर । जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने बताया कि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के निर्देशों के क्रम में डीएफओ बिजनौर ने जिले में गुलदारों को पकड़ने के लिए 100 पिंजरों की आवश्यकता की मांग की है। पत्र के साथ प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्य जीव उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा पिंजर का डिजाइन/स्पेसिफिकेशन भी जारी किया गया। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को 30 पिंजरे, वीडीओ मोहम्मदपुर देवमल, किरतपुर, धामपुर एवं स्योहारा को प्रत्येक ब्लॉक 3-3 पिंजरे, खंड विकास अधिकारी, कोतवाली, नूरपुर, अफजलगढ़, नजीबाबाद, जलीलपुर, नहटौर और हल्दौर को प्रत्येक ब्लॉक 5-5 पिंजरे उपलब्ध कराए जाने के लिए निर्देशित किया। डीएम ने सभी ब्लॉक प्रमुख से आह्वान किया कि वन विभाग की व्यवस्था कराने में अपना सहयोग प्रदान करें।