फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: किसानों ने धरना प्रदर्शन कर गुलदारों का मुद्दा उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन भानू ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर गुलदार से निजात दिलाने और अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि किसान और मजदूरों के नेता प्रथम उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबू नारायण सिंह को भारत रत्न दिया जाए। इसके अलावा किसान आयोग का गठन करने और अग्निवीरों को स्थाई करने की मांग उठाई। ज्ञापन में गुलदार की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया। कहा कि गुलदार के हमले में मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। वहीं गन्ना मूल्य सात सौ रुपये प्रति क्विंटल करने समेत अन्य मांग उठाईं। आठ सूत्रीय ज्ञापन में किसानों की समस्याओं का समाधान करने की मांग रखी गई। इस दौरान राष्ट्रीय मुख्य महासचिव वीरेंद्र गुर्जर प्रधान, नितिन कुमार, अनिल कुमार, महेंद्र सिंह, विनोद कुमार, मुन्ना सिंह, देवेंद्र चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें