फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: डिजिटल अरेस्ट कर मेडिकल स्टोर संचालक से 10 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने का एक और मामला सामने आया है। इस बार बढ़ापुर के एक मेडिकल स्टोर संचालक को निशाना बनाया गया। सीबीआई की रेड और गिरफ्तारी का डर दिखाकर उससे दस हजार रुपये ठग लिए गए। मामले में बढ़ापुर थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

बढ़ापुर के पक्का बाग निवासी सतेंद्र सैनी का कस्बे में ही मेडिकल स्टोर है। उन्हें किसी ने कॉल कर बताया कि उन्होंने एक लाख 18 हजार रुपये का लोन लिया, जो वापस नहीं किया। इंकार करने पर उनसे आधार नंबर मांगा गया। इसके बाद कॉल करने वाले ने सतेंद्र को बताया कि तुमने एक कारोबारी के 538 करोड़ के लोन में जमानत ली है। दो करोड़ रुपये तुम्हे भी मिले हैं। सीबीआई कभी भी अरेस्ट करने पहुंच सकती है। उन्हें प्रवर्तन निदेशालय से जारी गिरफ्तारी आदेश समेत कई कागजात भी ऑनलाइन भेजे गए। बताया गया एक दिन की जमानत लेनी है तो 50 हजार रुपये ऑनलाइन भुगतान कर दें। सतेंद्र सैनी ने बताया कि उन्हें इतना डराया गया कि उन्होंने दस हजार रुपये का भुगतान कर दिया। ठगी का पता लगने पर सतेंद्र सैनी ने बढ़ापुर थाने में तहरीर दी है।

बेटे की गिरफ्तारी का डर दिखा ठगी का प्रयास
बरूकी। ग्राम शादीपुर निवासी दीनदयाल गुप्ता उर्फ टिल्लू के पुत्र सोहित गुप्ता की गिरफ्तारी का डर दिखाकर उनसे भी ठगी करने का प्रयास किया गया। दीनदयाल गुप्ता को कॉल करके बताया गया कि उनका पुत्र किसी लड़की के अपहरण के केस में फंस गया है। कॉल करने वाले ने खुद को सदर थाने का इंस्पेक्टर बताया। इस पर दीनदयाल गुप्ता अपने परिचित के पास पहुंचे और उनकी फोन पर बात कराई। दूसरे फोन से सोहित के स्कूल में बात की गई। पता लगा कि सोहित तो अपनी कक्षा में बैठा पढ़ाई कर रहा है। मामला खुल जाने पर कॉल करने वाले ने फोन बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें