धामपुर। दमयंती देवी प्रेरणा संस्थान की ओर से दमयंती देवी अस्पताल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजन हुआ। शुभारंभ यशपाल तुली ने फीता काटकर किया। डाॅ. आदित्य अग्रवाल ने टीम के साथ 80 मरीजों की जांच की। इस अवसर पर अखिलेश शर्मा, हिमांशु कंसल, कपिल, जोगेंद्र, अनुज, साहिल, नन्हे, पंकज अग्रवाल, संकेत अग्रवाल आदि मौजूद रहे।