धामपुर डिपो की 10 बसों को लखनऊ भेजा
धामपुर। उत्तर प्रदेश रोडवेज बस डिपो के सहायक प्रबंधक एलके त्रिवेदी ने बताया कि निगम के अधिकारियों के आदेश पर धामपुर डिपो की 10 बसों को लखनऊ भेजा गया है। जबकि 21 मई से अब तक डिपो की 21 बसों को मुरादाबाद हरियाणा में फंसे यूपी के मजदूरों को लेने के लिए भेजा गया है। लखनऊ में जो बसें गई है। वह अग्रिम आदेेशों तक के लिए वहीं रहेंगी।