नजीबाबाद। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, परिसंघों के राज्य कर्मचारियों के राष्ट्रीय आह्वान पर आयकर विभाग के कर्मचारियों ने सरकार की श्रम विरोधी नीतियों और कर्मचारियों के शोषण के खिलाफ प्रदर्शन किया। आयकर कार्यालय नजीबाबाद के निरीक्षक एवं शाखा सचिव राजेश कुमार नेतृत्व में निरीक्षक विनोद कुमार, अंशुल भटनागर, विद्युत दास, दिपेंद्र कुमार, नरेंद्र सिंह, शोभनाथ वर्मा ने सरकार की श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। लॉकडाउन के दौरान श्रमिकों के मानसिक और शारीरिक शोषण पर चिंता व्यक्त करते हुए राजेश कुमार ने कहा कि जिन मांगों को लेकर ट्रेड यूनियन राष्ट्रीय विरोध दिवस मना रही है, उनमें श्रम सुधार के नाम पर लाए जा रहे मजदूर विरोधी अध्यादेश और अधिसूचना तत्काल प्रभाव से निरस्त करने, लॉकडाउन के दौरान बंद उद्योगों के मजदूरों को पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद देने के साथ कई अन्य मांग शामिल हैं।