बिजनौर जिला अस्पताल में मंकीपॉक्स के मरीजों के लिए तैयार किए गए बेड।
- फोटो : BIJNOR
बिजनौर। मंकीपॉक्स को लेकर स्वास्थ्य विभाग सर्तक हो गया है। जिला अस्पताल में मंकीपॉक्स के खतरे के लिए 10 बेड आरक्षित कर दिए हैं। अगर मंकीपॉक्स का मरीज कोई आता है तो जिला अस्पताल में उसके इलाज की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही शासन की ओर से भी स्वास्थ्य विभाग को मंकीपॉक्स से बचाव की तैयारी के निर्देश दिए हैं।
मंकीपॉक्स का खतरा अभी यूपी में नहीं है, लेकिन शासन की पहले से ही सर्तक हो गया है। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग को मंकीपॉक्स को लेकर निर्देश दिए जा रहे हैं। जिसके चलते अब कोविड अस्पतालों में 10 बेड मंकीपॉक्स के खतरे के लिए आरक्षित कर दिए हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग पूरी से सर्तकता बरत रहा है। शासन की ओर से आई गाइडलाइन को लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयारी कर रहा है। वहीं विदेशों से आने वाले नागरिकों पर भी निगरानी रखने के स्वास्थ्य विभाग को शासन ने निर्देश दिए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक किसी भी नागरिक के आने की सूचना स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिली है। अगर विदेश से आने वाले मरीज में मंकीपॉक्स को कोई भी लक्षण पाया जाता है तो उसका तुरंत इलाज किया जा जाएगा। जिसकी व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग ने कर ली है।
मंकीपॉक्स को लेकर अस्पताल में पूरी व्यवस्था : सीएमएस
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि मंकीपॉक्स को लेकर जिला अस्पताल में व्यवस्था कर ली गई है। अगर कोई मरीज आता है तो उसके लिए बेड की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही ऑक्सीजन प्लांट सहित सभी साधन सही काम कर रहे हैं।