पहली जुलाई से चल रहे सप्ताहव्यापी वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत सोमवार को विधायक जाहिद बेग ने दरीपुर गांव में पौधरोपण किया। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी भी शामिल हुए।
इस मौके पर विधायक ने कहा कि पर्यावरण से हम सबका जीवन है और पर्यावरण को बचाए रखने के लिए पेड़ों का संरक्षण बेहद जरूरी है। कहा कि यह सबके सहयोग से ही संभव है। पर्यावरण के दुश्मन समाज पर हावी हैं। हमें उनसे लोहा लेने के साथ साथ लगातार पेड़ पैधे लगाते रहना है। इस दौरान जिला वनाधिकारी पीएस दूबे ने बताया कि हरे पेड़ों को बचाने के लिए प्रयास के साथ साथ नए पौधे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांव को पेड़ पौधों से सजाने के लिए 1200 पौधे रोपे जाएंगे। उन्होंने बबूल के बीज वितरित करने की बात कही और बताया कि इसका केवल छिड़काव करा देने से पर्यावरण को भारी लाभ होगा। बताया कि मंगलार को पिपरिस के नेवादा गांव मे जिलाधिकारी के हाथों पौधे रोपे जाएंगे। इस मौके पर रेंजर आरके चंदना, अनुज त्रिपाठी, संतोष शुक्ला, राजनाथ चौधरी, शिवलाल सिंह, तिरथ यादव, धंनजय यादव के अलावा ग्राम प्रधान शांति देवी, राकेश सिंह, जावेद अंसारी, राजन बिंद, कमलेश गौतम, भोलानाथ शर्मा आदि मौजूद रहे।