फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागमभाग जिंदगी से युवा डिप्रेशन के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में शुक्रवार को जिला मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ- मन कक्ष भदोही की टीम की ओर से विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाया गया। इसका उद्देश्य लोगों में बढ़ रहे तनाव और आत्महत्या के लक्षण, कारण की समय रहते पहचानकर उपचार देना और आत्महत्या जैसे कदम को रोकना है। बदलती जीवन शैली और भागमभाग की जिंदगी में आज का युवा तनाव का शिकार होता जा रहा है। युवाओं में मनोरोग तेजी से पांव पसार रहा है। इसके रोकथाम के लिए जिला अस्पताल में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाया गया। मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव पांडेय ने बताया है कि आत्महत्या को रोका जा सकता है। आत्महत्या के पीछे मनोवैज्ञानिक, सामाजिक, आर्थिक, पारिवारिक, व्यक्तिगत, सांस्कृतिक एवं परिस्थिकीय कारण होते हैं। जिंदगी के प्रति संतुलित नजरिया रखें। अच्छा और बुरा दोनों ही जिंदगी के पहलू हैं। अपनी गलतियों से सीखें। नकारात्मक सोच को जरिया न बनाएं। जिला अस्पताल के नैदानिक मनोवैज्ञानिक डॉ. अशोक पारासर ने बताया कि मानसिक रूप से परेशान लोगों की काउंसिलिंग और इलाज के लिए जिला अस्पताल में मन कक्ष शुरू किया गया है। इसमें मनोचिकित्सक और काउंसलर मरीजों की काउंसिलिंग कर उन्हें मानसिक परेशानी से निकालने की कोशिश करते हैं। कहा कि साल में आठ मेगा मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होता है। जिसमें बड़ी संख्या में मनोरोगियों का उपचार और जरूरी दवाएं दी जाती है। इसके अलावा मनकक्ष हेल्पलाइन नंबर -9118570599 जारी किया गया है। जरूरत अनुसार संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें