फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने दिखाया दम, हम नहीं है किसी से कम

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति तृतीय चरण के अंतर्गत छात्राओं को आपातकाल में आत्म सुरक्षा के लिए मार्शल आर्ट एवं कराटे का प्रशिक्षण दिया गया। करीब 40 छात्राओं ने इस प्रशिक्षण सत्र में प्रतिभाग किया। शारीरिक शिक्षा विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर जयकुमार ने प्रशिक्षण सत्र में छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में स्वयं को अराजकतत्वों से सुरक्षित करने के लिए विभिन्न प्रकार के मार्शल आर्ट की मुद्राओं की ट्रेनिंग दी। कहा कि छात्राओं को स्वयं को स्वस्थ एवं फिट रहने के लिए अपने खाने पीने की चीजों, नियमित व्यायाम, योग, प्राणायाम पर भी विशेष ध्यान देना होगा। अपने पास की चीजों हेयर पिन आदि की भी अपनी तुरंत सुरक्षा के लिए विपरीत परिस्थितियों में प्रयोग कर सकती है। मिशन शक्ति के संयोजक अनुज कुमार सिंह ने बताया है कि छात्राएं कोशिश करें कि निर्जन या सुनसान जगहों पर अकेले न जाएं। किसी अनजान व्यक्ति के बुलाने पर बिल्कुल न जाएं। जब भी घर से विद्यालय के लिए या कहीं भी बाजार या किसी अन्य जगह पर जाएं तो समूह में या किसी के साथ जाएं। इन सब छोटी छोटी चीजों का अगर छात्राएं ध्यान रखेंगी तो निश्चित रूप से वे समाज में सुरक्षित रह सकती हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बृजकिशोर त्रिपाठी ने प्रशिक्षण सत्र में प्रतिभाग कर रही छात्राओं से अपने को सुरक्षित रखते हुए आगे बढ़ने और मन लगाकर पढ़ने की अपील की। कहा कि पुलिस प्रशासन और अन्य विभागों के सहयोग के अलावा आपातकाल में विपरीत परिस्थितियों से लड़ने के लिए कुछ अनिवार्य मार्शल आर्ट के टिप्स, कुंगफू, कराटे आदि आनी चाहिए। जिसका प्रयोग कर अपने को सुरक्षित कर सकते हैं। इस मौके पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें