बड़े शिव मंदिर के तालाब में सफाई करते लोग। स्रोत संगठन
लालानगर। गोपीगंज नगर पालिका द्वारा ध्यान न दिए जाने पर युवाओं ने प्राचीन बड़े शिव मंदिर के सामने तालाब की सफाई का बीड़ा उठाया है। रोजाना सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक युवाओं की टीम सफाई कर रही है। शनिवार को 12वें दिन भी युवाओं ने तालाब की गंदगी हटाई।
सुभाष नगर गांव निवासी अंकित बिंद के साथ उनके साथी मंदिर में कुछ दिन पहले दर्शन-पूजन के लिए आए थे। युवाओं ने मंदिर के पास स्थित तालाब में गंदगी देखी तो युवाओं ने तालाब की सफाई का संकल्प लिया। उस दिन के बाद से लगातार युवक मंदिर की सफाई के लिए रोजाना आने लगे और मंदिर के पास स्थित तालाब के घाटों की सीढि़यों की सफाई शुरू की। तालाब में जलकुंभी व प्लास्टिक के कचरे आदि को निकाल कर तालाब की सफाई की। इस दौरान बाबालाल जायसवाल, शिव अग्रहरि, शंकराचार्य दुबे, राजू पंडा, पवन बिंद, गोलू बिंद, अजय बिंद, आकाश बिंद, बृजेश बिंद, नीरज बिंद, कृष्ण बिंद आदि मौजूद रहे।