फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। मुंबई लॉकडाउन होने से घर लौट रहे चौरी के जगरनाथपुर के एक युवक की नासिक के समीप सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जगरनाथपुर गांव निवासी विजेंद्र यादव (26) पुत्र रमाकांत यादव मुंबई में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। लॉकडाउन के कारण वह रविवार को चार दोस्तों संग कार से घर के लिए निकले थे। नासिक के समीप कंटेनर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें विजेंद्र की मौत हो गई। सोमवार को शव घर पहुंचा तो परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें