फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरओ के खिलाफ मतदाताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। मतगणना केंद्र गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज गोपीगंज में तैनात आरओ महेंद्र कुमार यादव के खिलाफ मतदाताओं ने सोमवार को डेहरिया दयाराम गांव में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया है कि गांव निवासी कैलाश नेता की पत्नी भागवानी देवी बीडीसी की प्रत्याशी रही। नामांकन, नाम वापसी के बाद चुनाव निशान अंगूठी दिया गया था। जीत के समय प्रमाण पत्र न देकर आरओ ने उसे रविवार की रात थाने में बैठाए रखा और चौथे नंबर रहने वाली एक अन्य प्रत्याशी को जीत का प्रमाणपत्र देकर ही उन्हें छोड़ा जा सका। आरओ के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज करते हुए प्रशासन ने गिरफ्तारी न कराया तो मतदाता डीएम का घेराव करने के लिए विवश होंगे। प्रदर्शन करने वालों में शिवकुमार, मुन्नीदेवी, गिरजादेवी, मनोज कुमार, राकेश, जयकुमार, रामचंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें