भदोही। एक अक्तूबर को सड़क हादसे में घायल अमित सरोज (22) निवासी रमईपुर की शनिवार को मौत हो गई। परिजनों का रो-रो बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि एक अक्तूबर को ममहर बाजार स्थित शीतला माता मंदिर के पास एक बाइक से धक्का लग जाने के कारण अमित घायल हो गया था। वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। 15 अक्तूबर को घर आने पर शनिवार को पुन: हालत बिगड़ गई। इलाज के लिए वाराणसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतक चार भाई, दो बहन में तीसरे नंबर का था। प्रभारी निरीक्षक डीएस ओझा ने कहा कि पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।