ज्ञानपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुलहीपुर आ रही नंदापुर की प्रभावती देवी ने शनिवार को एंबुलेंस में बेटी को जन्म दिया। स्वास्थ्य कर्मी गौरव दुबे, भूपेंद्र यादव ने नार्मल प्रसव कराकर जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों स्वस्थ हैं। इससे परिवार वालों में खुशी है। नंदापुर निवासी मिथिलेश कुमार बिंद ने बताया कि प्रभावती को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर 102 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी और एंबुलेंस आई। स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने से पहले प्रभावती ने बेटी को जन्म दे दिया। पूर्व सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह एंबुलेंस कर्मी गौरव दुबे को सराहनीय कार्य के लिए बेस्ट अवार्ड भी दे चुकी हैं।