लालानगर। दो दिन पूर्व मिर्जापुर रोड पर हुए सड़क हादसे में घायल युवक लवकुश यादव (21) की मौत बृहस्पतिवार की रात ट्रामा सेंटर वाराणसी में हो गई। जहांगीराबाद गांव निवासी लवकुश यादव पुत्र रामशृंगार यादव 21 जुलाई को मां विंध्यवासिनी का दर्शन -पूजन करने दोस्त के साथ बाइक से जा रहा था। चेतगंज बाजार के समीप बाइक अनियंत्रित होने के कारण दोनों बाइक समेत गिरकर घायल हो गए। बाजारवासियों की मदद से दोनों को गोपीगंज नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां लवकुश की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की रात लवकुश की मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मचा रहा।