लालानगर। गोपीगंज कोतवाली के रामपुर घाट निवासी गोलई धईकार (22) की मौत दिल्ली में हो जाने पर तीसरे दिन शव घर पहुंचा। शव घर पहुंचने पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। दोपहर तक रोते-बिलखते परिजन गोलई का अंतिम संस्कार रामपुर घाट पर कर दिया। पिता हरिओम धईकार ने बताया कि पांच भाइयों में चौथे नंबर का गोलई दिल्ली में रहकर एक कंपनी में काम करता था। होली के दिन अपने रूम पर था और रहस्यमय हालात में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी पर दिल्ली पहुंचे परिजनों को दिल्ली पुलिस ने शव को लिखापढ़ी के साथ सौंप दिया। परिवार के जीविकोपार्जन की जिम्मेदारी गोलई ही उठाता था जिसका आसरा भी खत्म हो जाने से परिजनों के आंसू नहीं रुक पा रहे हैं। पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त रही।