फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में कोरोना गाइडलाइन का पालन कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में स्थित एनआईसी सभाकक्ष में बुधवार को मुख्य सचिव की जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, गेहूं खरीद और जल संरक्षण से संबंधित वर्चुअल बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। इस दौरान मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी मतदान केन्द्रों पर शौचालय, पेयजल, रैंप, फर्नीचर और बिजली की समुचित व्यवस्था कराई जाए। इस दौरान विद्यालयों का भ्रमण कर सभी व्यवस्थाएं अवश्य देख ली जाएं ताकि थोड़ी बहुत कोई कमी प्रकाश में आती है तो तत्काल उन्हें दुरुस्त करा लिया जाए। सभी शस्त्र लाइसेंस धारकों के शस्त्र जमा कराएं। इस दौरान उन्होंने भदोही जनपद में शस्त्र लाइसेंस जमा कराने का कार्य बेहतर ढंग से किए जाने की सराहना भी की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतगणना केंद्र, स्ट्रांग रूम, पोलिंग पार्टी रवाना स्थल आदि का पहले से ही भ्रमण कर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक कोविड हेल्प डेस्क की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कोविड-19 के नियमों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराते हुए चुनाव सम्पन्न कराना है। मतदान केंद्र पर प्रत्येक मतदाता मास्क पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। उन्होंने कहा कि थर्मल स्कैनर और सेनेटाइजर की भी संपूर्ण व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में जितने भी गेहूं क्रय केंद्र बनाये जा रहे हैं, उन स्थानों पर समुचित सुविधाएं भी उपलब्ध कराए। क्रय केंद्र पर कोई बिचौलिया संज्ञान में आए तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं। बताया कि गेहूं क्रय केंद्र पर पीने का पानी और गुड रखे ताकि आने वाले लोगों को असुविधा न हो और कोरोना गाइडलाइन का पालन कराये। उन्होंने रेंन हार्वेस्ंिटग के लिए सरकारी भवनों तथा सभी जिले में जल शक्ति केंद्र बनाये जाने के लिए, तथा जीपीएस मैपिंग के लिए ज्यादा फोकस करने के लिए निर्देशित किया। भदोही जनपद को जल संरक्षण में अच्छे कार्य करने पर गुड बुक में रखा गया है। बैठक में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी भानू प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह सहित कई अधिकारी उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें