फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। कोइरौना थानाक्षेत्र के भभौरी गांव में रविवार को सुबह 11:30 बजे जंगीगंज-धनतुलसी मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय नितिन दूबे पुत्र श्यामदेव दूबे की मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा 21 वर्षीय अंबुज दूबे पुत्र नीरज दूबे गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। दोनों युवक शेरपुर गांव के निवासी हैं और एक ही खानदान से संबंध रखते हैं। रविवार को दोनों एक ही बाइक से गंगापार प्रयागराज के बाबा महाराज देवस्थान धाम दर्शन के लिए घर से निकले थे। दोनों धनतुलसी घाट पर स्टीमर से गंगा पार कर मांडा रोड होते हुए दर्शन करने जा रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि घर से लगभग तीन किमी दूर भभौरी गांव में जंगीगंज-धनतुलसी मार्ग पर ट्रैक्टर को ओवरटेक कर रहे थे। इसी बीच सामने से आ रहे किसी चार पहिया वाहन से टक्कर हो गई। इससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन घटना स्थल पर पहुंच कर दोनों को इलाज के लिए गोपीगंज सीएचसी ले गए। वहां डाक्टरों नें नितिन दूबे को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल अंबुज को ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले थी दादा की तेरहवीं : शेरपुर निवासी श्यामदेव दूबे की पत्नी शांति का करीब चार वर्ष पहले निधन हो गया था। पखवारे भर पूर्व पिता का निधन हुआ था। अभी तीन दिन पहले ही पिता की तेरहवीं की थी। रविवार को छोटे बेटे नितिन की मौत हो गई। एक के बाद एक दुखद घटनाओं से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। पूर्व ग्राम प्रधान शिवचंद्र शुक्ल, ज्ञानचंद दूबे, विधान चंद्र दूबे आदि ने शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें