फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: युवक की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
करंट लगने से मृतक संदीप। फाइल फोटो
विज्ञापन
चौरी। थाना क्षेत्र के कछुबा बोझ गांव में पंखा ठीक करते समय रविवार को एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पंखा में लगा तार एक जगह से कटा हुआ था। जिससे वह करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

कछुआ बोझ गांव निवासी रामचंद्र पटेल का बेटा संदीप (35) वाराणसी जिले के बाबतपुर में किसी कंपनी में इलेक्ट्रिशियन के पद पर कार्य करता था। संदीप अपने घर पर भी छोटी सी दुकान खोलकर बिजली संबंधी कार्य करते थे। रविवार को अवकाश होने के नाते वह घर पर ही थे और दोपहर में घर में ही किसी ग्राहक का स्टार्टर बना रहे थे। इस बीच करंट की चपेट में आने वे गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें बनारस के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संदीप मां-बाप के इकलौते बेटे थे। उनकी मौत से दो बेटियों की सर से पिता का साया उठ गया। पत्नी प्रियंका देवी और मां चंपा का रो-रोकर बुरा हाल था। थानाध्यक्ष कुलदीप मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें