फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में युवक की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में युवक की मौत, पांच घायल
विज्ञापन

वाराणसी-प्रयागराज राजमार्ग पर रफ्तार की मार
संवाद न्यूज़ एजेंसी
गोपीगंज। वाराणसी-प्रयागराज राजमार्ग पर शुक्रवार की रात आठ बजे के आसपास तकरीबन 45 मिनट के अंतराल पर हुईं तीन सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। कोइलरा मोड़, लालानगर और अमवां ट्यूबवेल के पास भी दुर्घटनाएं हुईं।
कोइलरा मोड़ के पास वाराणसी से प्रयागराज की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने गोपीगंज से बाइक पर अपने परिवार को बैठाकर घर जा रहे ज्ञानचंद (28) को धक्का मार दिया। इससे ज्ञानचंद की मौत हो गई। बाइक पर बैठी उनकी पत्नी अर्चना शर्मा (25) और निशा शर्मा (52) घायल हो गईं। तीनों कोइलरा गांव निवासी हैं। घायल महिलाओं को गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

लालानगर टोल प्लाजा के पास हुई घटना में बाइक से घर जा रहे हर्ष दुबे (17) पुत्र श्याम कुमार निवासी हरदेवपुर बोलेरो के धक्के से घायल हो गया। सरकारी एंबुलेंस से उसे गोपीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रात आठ के करीब अमवां ट्यूबवेल के समीप स्कोर्पियो ने बाइक को धक्का मार दिया। इसमें बाइक सवार जंगीगंज निवासी अकबर अली (32) और लाई बाजार गोपीगंज निवासी इस्लाम (30) घायल हो गए। दोनों वाराणसी से अपने घर लौट रहे थे। गोपीगंज सीएचसी से उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें