फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत,अज्ञात चालक के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसिया। औराई थाना क्षेत्र के स्टेट बैंक घोसिया में बृहस्पतिवार को देर शाम हुए सड़क हादसे में लालबहादुर यादव (45) निवासी भवानीपुर की मौत हो गई। लोगों ने बताया कि भवानीपुर निवासी लालबहादुर देर शाम पैदल ही वाराणसी-प्रयागराज हाईवे स्थित स्टेट बैंक शाखा घोसिया की ओर जा रहे थे। किसी वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। आसपास के लोग उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल ज्ञानपुर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक औराई गगनराज सिंह ने कहा कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

दो बाइक आपस में भिड़ीं, युवक घायल
ज्ञानपुर। कोतवाली क्षेत्र के गिरधरपुर गांव के पास शुक्रवार की सुबह दो बाइकों में भिड़ंत होने से एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। बाइक सवार 25 वर्षीय राघवेंद्र कुमार ज्ञानपुर में किसी काम से आया था। बाइक पर सवार होकर वह वापस जा रहा था कि एक बाइक सवार ने पीछे से धक्का मार दिया। दोनों बाइकों में भिड़ंत होने से राघवेंद्र गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते धक्का मारने वाला बाइक सवार फरार हो गया। वहीं, घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने एंबुलेंस से महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें