फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय से रोजाना उठने लगा कूड़ा कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय और नगर पंचायत ज्ञानपुर के बीच कूड़ा उठान को लेकर चल रहा आपसी मनमुटाव जिलाधिकारी गौरांग राठी के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। जिलाधिकारी ने नगर पंचायत को चिकित्सालय से कूड़ा उठाने का निर्देश दिया है। नगर पंचायत कर्मी अब हर रोज कूड़ा उठाएंगे।
विज्ञापन

दरअसल महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में नगर पंचायत और स्वास्थ्य विभाग को लेकर आपसी खींचातानी चल रही थी। नगर पंचायत कूड़े में चिकित्सालय के बॉयो वेस्टेज सामान होने की बात कह कर कचरा नहीं उठाता था। वहीं स्वास्थ्य विभाग का कहना था कि कचरे में वेस्टेज आइटम रहते ही नहीं। वाराणसी की एक कंपनी हर रोज वेस्टेज कचरा लेकर जाती है। दो विभागों की खींचातानी के बीच चिकित्सालय में कूड़े का अंबार लगा रहता था। जिससे संक्रमण फैलने की आशंका बनी रहती थी।
अमर उजाला ने 29 सिंतबर के अंक में जिला अस्पताल आइए, संक्रमित बीमारी नि:शुल्क लेकर जाइए, शीर्षक के साथ इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिस पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी गौरांग राठी ने नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी राजेंद्र दुबे और जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. राजेंद्र कुमार से बातचीत कर दोनों विभाग के बीच समन्वय स्थापित करवाया और नगर पंचायत को रोजाना कूड़ा-कचरा उठाने का निर्देश दिया और बॉयो वेस्टेज को अलग करने का निर्देश दिया। सीएमएस डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि अस्पताल से कूड़ा-कचरा उठने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें